PDF पेज घुमाएँ, क्रम बदलें और हटाएँ

हर पेज देखें, टेढ़े स्कैन सीधे करें, पेज क्रम में लगाएँ और बेकार पेज हटाएँ।

मुफ़्त · कोई साइन-अप नहीं · आपके फ़ोन पर ही चलता है, कुछ भी अपलोड नहीं होता

ZYM टूल

WhatsApp पर भेजें

आपके डिवाइस पर ही चलता है — कुछ भी अपलोड या कहीं भेजा नहीं जाता।

क्या यह टूल आपके लिए चला?

कैसे इस्तेमाल करें

  1. 01PDF चुनें — हर पेज का छोटा प्रीव्यू दिखता है।
  2. 02पेज खिसकाने के लिए ← → (या नंबर वाले बॉक्स में उसकी नई जगह लिखें), घुमाने के लिए ↺ ↻, कॉपी के लिए ⧉ और हटाने के लिए ✕ इस्तेमाल करें।
  3. 03“PDF सेव करें” दबाएँ और ठीक की गई फ़ाइल डाउनलोड करें।

सवाल

क्या घुमाने से क्वालिटी घटती है?

नहीं। पेज जैसे के तैसे कॉपी होते हैं और सिर्फ़ घुमाए हुए के रूप में दर्ज होते हैं, इसलिए टेक्स्ट और तस्वीरें बिल्कुल वैसी ही रहती हैं।

40वाँ पेज 39 बार दबाए बिना सबसे आगे कैसे करें?

उस पेज के नंबर वाले बॉक्स में 1 लिखें और कहीं और टैप करें (या Enter दबाएँ)। पेज पहली जगह पर आ जाता है और बाकी पेज एक-एक जगह पीछे खिसक जाते हैं।

ग़लत पेज हट गया, अब क्या करें?

“वापस लें” दबाएँ — आख़िरी बदलाव हट जाता है, जितनी बार चाहें। “फिर से शुरू” सारे पेज वैसे ही लौटा देता है जैसे PDF में थे।

क्या पासवर्ड वाली PDF एडिट कर सकते हैं?

अगर PDF बिना पासवर्ड खुलती है पर बदलाव पर लॉक है (डाउनलोड किए फ़ॉर्म और नोटिस अक्सर ऐसे होते हैं), तो उसे सीधे यहाँ खोलें: उसके पेज वैसी ही दिखने वाली फ़ोटो के रूप में सेव होते हैं, पर टेक्स्ट सिलेक्ट नहीं होता। अगर खुलते ही पासवर्ड माँगे, तो पहले ‘PDF अनलॉक करें’ टूल से अनलॉक करें, फिर अनलॉक कॉपी यहाँ खोलें।

परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं?

अपनी परीक्षा के लिए फ़ोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज़ों के साइज़, चरण दर चरण देखें।

और जानें

← सभी ZYM Labs टूल्स